फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण

Tue, 05 Jul 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
नमाज पढ़ते रोजेदार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद के त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को आला अफसरों ने बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने ईदगाह की साफ-सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


एम अनिल ढींगरा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा को निर्देश दिए कि ईद के दिन ईदगाह के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। साथ ही मार्ग की व्यवस्था भी सही होनी चाहिए। एसपी अलंकृता सिंह ने पुलिस अधिकारियों  को निर्देश दिया है कि ईद के दिन बुलंदशहर रोड पर दो घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद की जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजनीश राय, एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें