फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति स्नान: हापुड़ के बृजघाट पर उमड़ेगी भीड़...डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण; सुरक्षा-व्यवस्था सख्त

Tue, 13 Jan 2026 06:48 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

मकर संक्रांति पर गंगानगरी हापुड़ में स्नान के लिए भारी भीड़ आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। अधिकारियों ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
 
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में मकर संक्रांति के पर्व पर गंगानगरी में बुधवार और बृहस्पतिवार को स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। आने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर मंगलवार को डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने के उपरांत शुभ कार्य भी आरंभ हो जाते हैं। पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि धार्मिक दृष्टि से भी यह समय आत्मशुद्धि और पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए काफी श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करने की भी महत्ता काफी अधिक है। जिस कारण गंगानगरी में स्नान के लिए जनपद समेत पश्चिमी उप्र व अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
 
डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
डीएम और एसपी ने पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी और पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर गंगानगरी में मुख्य स्नानघाट, घंटाघर, बाजारों के साथ ही नाव के जरिए गंगा में की गई बेरिकेडिंग व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम अभिषेक ने अधिकारियों को बेरिकेडिंग दुरूस्त कराने के साथ ही नाविकों, गोताखोरों की तैनाती, पथ प्रकाष, सफाई, रेन बसेरों व अलाव की व्यस्था समेत अन्य सुविधाएं और सुरक्षा के उपाय दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं, एसपी ने बताया कि हाईवे के साथ ही गंगा तट और बाजारों में पुलिस बल मौजूद रहेगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

 
जलस्तर कम होने से हो सकती है परेशानी
तीर्थ पुरोहित राजकुमार लालू ने बताया कि दो दिन में अचानक ही ब्रजघाट में तेजी से गंगा के जलस्तर में कमी आई है। जिस कारण कच्चे घाटों की तरफ टापू बन गए हैं। वहीं, वर्तमान में कराई गई बेरिकेडिंग भी सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं रह गई है। इसलिए बेरिकेडिंग दोबारा कराई जानी चाहिए। पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बेरिकेडिंग भी दुरूस्त कराई जा रही है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें