फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली आज, शाम 5:24 से रात 8:45 बजे तक पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मां महालक्ष्मी की उपासना के लिए दिवाली का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा, अनुष्ठान और यज्ञ से लौकिक व पारलौकिक ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष पंडित केसी पांडेय व भागवत किंकर संतोष तिवारी ने बताया कि इस वर्ष रविवार को (आज) दिवाली मनाई जाएगी। कार्तिक अमावस्या आठ नवंबर को सुबह 11:28 बजे से शुरू होकर नौ नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। निर्णय सिंधु, धर्म सिंधु, व्रत पारिजात और पुराणों के अनुसार प्रदोष काल में पड़ने वाली कार्तिक अमावस्या ही दीपावली पूजन के लिए मान्य है।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:26 से 2:53 बजे तक रहेगा। वहीं, घरों में महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल, स्थिर लग्न और अमृत चौघड़िया का श्रेष्ठ समय शाम 5:24 से रात 8:45 बजे तक रहेगा। निशीथ काल में विशेष पूजा का मुहूर्त रात 11:37 से रात 2:40 बजे तक रहेगा। इस अवधि में सिंह लग्न और निशीथ काल का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


ऐसे करें मां लक्ष्मी का पूजन-
संतोष तिवारी ने बताया कि पूजा स्थल को गोबर और गोमूत्र से शुद्ध कर उसके ऊपर सप्तधान्य रखकर अखंड तेल का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। दीपक को लक्ष्मी स्वरूप मानकर रातभर जलाना और सुबह छह बजे तक उसकी ज्योति बनाए रखना शुभ माना गया है। पूजा के लिए चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश, लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा व श्री यंत्र स्थापित करें। पंचामृत और शुद्ध जल से स्नान कराने के बाद वस्त्र, माला, रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, पान और दक्षिणा अर्पित कर विधिवत पूजन करें।
उन्होंने बताया कि कलश स्थापना के लिए मिट्टी या धातु के कलश में सुपारी, लौंग, दूर्वा, अक्षत, पुष्प, चंदन, सिक्का और अन्य पूजन सामग्री रखकर उसके ऊपर चावल से भरा पात्र स्थापित किया जा सकता है। इस मंगल कलश को मां कमला का स्वरूप मानकर पूजन करना चाहिए। दीपावली पर श्री सूक्त, कमला स्तोत्र, महालक्ष्मी स्तोत्र, कनकधारा स्तोत्र और श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ भी फलदायी माना गया है। निशीथ काल में मां शारदा, महाकाली और दस महाविद्याओं की आराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें