फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 25 करोड़ से चमकेगी जिले की बिजली व्यवस्था, नौ बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
गढ़ रोड पर सड़क किनारे लगी लाइटें। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और बार-बार होने वाली कटौती से राहत दिलाने के लिए ऊर्जा निगम के वर्ष 2026-27 के करीब 25 करोड़ रुपये के बिजनेस प्लान को शासन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत नौ बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, बाबूगढ़ में नया बिजलीघर बनाया जाएगा, 436 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ 88 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और सैकड़ों किलोमीटर नई बिजली लाइनें बिछाई जाएंगी। खास बात यह है कि सभी प्रमुख कार्यों के टेंडर भी जारी हो चुके हैं और इसी महीने से काम शुरू कराने की तैयारी है।
जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये की रिवैंप योजना पर पहले से कार्य चल रहा है। इसके अलावा पिछले दो वर्षों में करीब 40 करोड़ रुपये के बिजनेस प्लान भी लागू किए गए, जिनसे व्यवस्था में कुछ सुधार आया है।
विज्ञापन

हालांकि, लगातार बढ़ रही आबादी और बिजली की मांग को देखते हुए पुराने संसाधनों का विस्तार और नए ढांचे का निर्माण अभी भी जरूरी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा निगम ने जिले के 53 बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों की जरूरतों के आधार पर करीब 25 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान तैयार किया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब इसे पांच श्रेणियों में लागू किया जाएगा।
पहले चरण में नया बिजलीघर बनाने, बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफार्मर लगाने और फीडरों के बाइफरकेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। साथ ही नई बिजली लाइनें बिछाने और बिजली संसाधनों की सुरक्षा पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस बार विभाग ने मंजूरी मिलते ही कार्यों के टेंडर भी जारी कर दिए हैं। पिछले वर्षों में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने में कई महीने लग जाते थे, जिससे योजनाएं समय पर धरातल पर नहीं उतर पाती थीं। विभाग का लक्ष्य इसी महीने निविदाएं आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराने का है।
इन बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता
बिजलीघर वर्तमान क्षमता प्रस्तावित
जसरूपनगर 15 एमवीए 20 एमवीए

अतराड़ा 15 एमवीए 20 एमवीए
खेड़ा प्रथम 15 एमवीए 20 एमवीए

धौलाना 20 एमवीए 25 एमवीए
जिंदलनगर 25 एमवीए 30 एमवीए

टेक्सटाइल 10 एमवीए 15 एमवीए
सिंभावली 20 एमवीए 25 एमवीए

हरौड़ा 15 एमवीए 20 एमवीए
रमपुरा 10 एमवीए 15 एमवीए


स्वीकृत प्रमुख कार्य

बाबूगढ़ में नया बिजलीघर : 01
बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि : 09

436 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि

88 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे

तीन फीडरों का बाइफरकेशन
सैकड़ों किलोमीटर नई बिजली लाइनें बिछाई जाएंगी



इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

नगर के मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताबगढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, छज्जूपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, श्रीनगर, शिवपुरी, त्यागीनगर, मेरठ रोड आवास विकास, रफीकनगर, त्रिलोकीपुरम, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलाश नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा और ज्ञानलोक सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। क्षमता वृद्धि के बाद ओवरलोडिंग कम होगी और लो वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।


गर्मी में कटौती से बेहाल रहे उपभोक्ता

एक ओर बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की योजनाएं बन रही हैं, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों के लोग अभी भी कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े असोड़ा रोड, ओम विहार, शांति कॉलोनी, जय विहार और हर्ष विहार क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी रातभर बिजली संकट बना रहा।
स्थानीय निवासी अमित त्यागी, विकास शर्मा ''''गुड्डू'''', चक्छु त्यागी, रवीश चौधरी, श्रेष्ठ शर्मा, आकाश त्यागी, रामकुमार और श्रीयान शर्मा ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल रहे हैं और घंटों बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।


कोट

वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से जिले की बिजली व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। सभी प्रमुख कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


- सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें