फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को वितरित की किताबें

Mon, 04 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
‌‌किताबें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारत जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित सेठ तुलाराम धर्मशाला में गरीब उन्नति आयोजन 2016 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निर्धन, दिव्यांग बच्चों को किताबें, स्टेशनरी, कपड़े, बैशाखी की गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व्यापारी नेता विजय अग्रवाल ने कहा कि गरीब व दिव्यांग बच्चों को किताबें, स्टेशनरी, कपड़े आदि वितरित करना संस्था

का सराहनीय कार्य है। अमन गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही देश का विकास हो सकता है। ट्रस्ट द्वारा बच्चों को शिक्षा सामग्री प्रदान कराना व दिव्यांग बच्चों को बैशाखी वितरित करना एक सराहनीय कदम है। इससे जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिलेगी। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जीवन फाउंडेशन के बच्चों ने शिक्षा व नारी विकास पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम रूहेला व संचालन रोहित कुमार व अमित गौतम ने किया।  इस अवसर पर रामकुमार ओझा, माया धारीवाल, आशू रानी, पूजा रानी, सुमित वर्मा, डॉ. नरेश सागर, रोहित राणा, राहुल बंसल, अमित राणा, विरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें