फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यापारियों का भय खत्म किया जाएगा’

Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर विभाग बुलंदशहर रेंज के डिप्टी कमिश्नर बीके दीक्षित ने कहा कि विभाग में उद्यमियों और व्यापारियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। विभाग के अधिकारियों को भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग को लेकर व्यापारियों में बने भय को खत्म किया जाएगा। व्यापारी सरकार को अपनी आय का सही ब्यौरा दे। वह सोमवार को सिटी प्लाजा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में आयकर अधिनियम पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में व्यापारियों का शोषण नहीं होगा साथ ही अधिकारी व्यापारियों का सभी कार्य समय पर करेंगे। श्री दीक्षित ने कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों को भी विभाग के अधिकारियों का सहयोग करना चाहिए। आयकर अधिकारी भी कानूनी अड़चनों का निस्तारण करने में उद्यमियों और व्यापारियों की मदद करेंगे।
गोष्ठी में हापुड़ के रीजनल आयकर अधिकारी राम स्वामन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को पढ़ते हुए कहा कि व्यापारी सरकार को अपनी आय का सही ब्यौरा दे। व्यापारी 30 सितंबर तक अपनी अघोषित आय को घोषित कर देश के विकास में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


आयकर अधिकारी सुषमा सिंहल, आयकर निरीक्षक विनोद अरोड़ा ने भी उद्यमियों के सवालों के जवाब दिए। गोष्ठी में आयकर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी और जल्द उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर  अमन गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय गोयल, अनिल टीटू,सचिन अग्रवाल, अतुल गोयल,विजय अग्रवाल, अशोक छारिया, कपिल अरोड़ा, नरेश अग्रवाल, सोनू चुग,संजय सिंहल, आनंद गर्ग, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, मनीष कुमार,  जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।


उधर, गोष्ठी के दौरान व्यापारी जगदीश प्रसाद ने डिप्टी कमिश्नर बीके दीक्षित के सामने समस्या सुनाते हुए कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों से व्यापारियों में भय बना हुआ है। टीडीएस का रिफंड भी उन्हें पिछले छह सालों से नहीं मिल पाया है। बीके दीक्षित ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें