फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना हैंडब्रेक लगाए कार की छत पर चढ़कर युवक ने किया स्टंट, कोतवाल ने बमुश्किल रोकी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार रात आयोजित समारोह कार्यक्रम में एक युवक बिना हैंडब्रेक लगाए कार की छत पर स्टंट करने लगा। इस दौरान युवक की कार अचानक आगे बढ़ गई और कोतवाल ने बमुश्किल कार को रोका। पुलिस ने कार का 26 हजार रुपये का चालान किया है और भविष्य में कड़ी चेतावनी देकर युवक को थाने से छोड़ा है।
विज्ञापन

कस्बा बाबूगढ़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एक युवक अपनी कार लेकर यहां पहुंचा और बिना हैंडब्रेक लगाए कार की छत पर चढ़कर स्टंट करने लगा। इस दौरान कार सड़क पर आगे की तरफ चलने लगी। पुलिस टीम युवक को कार समेत थाने ले गई और 26 हजार रुपये का चालान किया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को भविष्य में कड़ी हिदायत देकर थाने से छोड़ दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कार का 26 हजार रुपये का चालान कर दिया गया है। साथ ही कार चालक को भविष्य में कड़ी चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें