फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिव्यांग दलित महंत ने की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। दिव्यांग दलित महंत ने भाजपा नेता समेत उसके साथियों पर आश्रम की संपत्ति पर कब्जा जमाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए अपनी जानमाल की सुरक्षा कराने की मांग की है। गंगानगरी के वन विभाग रोड पर स्थित सीताराम कुटी आश्रम के संचालक सुधीर दास ने सीओ को पत्र देकर अपनी जानमाल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महंत का कहना है कि भाजपा नेता के संरक्षण में उसके कई साथी पिछले काफी दिनों से उसकी हत्या कर आश्रम की संपत्ति पर कब्जा जमाने का प्रयास करते आ रहे हैं। महंत का कहना है कि वह भगवतदास के शिष्य और आश्रम के इकलौता उत्तराधिकारी हैं। परंतु अनुसूचित जाति का होने के कारण भाजपा नेता और उसके साथी लगातार उसे बेदखल करने का प्रयास करते आ रहे हैं। जिसको लेकर उसके द्वारा कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, परंतु स्थानीय पुलिस द्वारा बिना सही ढंग से जांच किए उसकी शिकायतों का निस्तारण कर किसी भी कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया जाता है। महंत का आरोप है कि भाजपा नेता एक प्रभावशाली किस्म का व्यक्ति है, जो प्लाट पर कब्जा करने और अवैध हथियार रखने के साथ ही कई अन्य संगीन अपराधों में जेल भी काट चुका है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि आश्रम के महंत की शिकायत पर जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें