फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए शिक्षकों ने डीआईओएस को घेरा

Fri, 06 Jan 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शिक्षकों ने डीआईओएस को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने डीआईओएस का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। जल्द राहत नहीं मिलने पर शिक्षकों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों को नवंबर माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में शिक्षकों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।

इससे गुस्साए शिक्षकों ने डीआईओएस का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। समस्या का जल्द निस्तारण नहीं होने पर शिक्षकों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। संघ के कोषाध्यक्ष गोविंद त्यागी ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को डीआईओएस गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते शिक्षकों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जतनपाल सिंह, श्रीकृष्ण द्विवेदी, ओमकार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार, राकेश चंद शर्मा, प्रियदर्शन द्विवेदी, चंद्रकांत, विरेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, जितेंद्र कुमार, जेपी सेठ आदि मौजूद रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने कहा कि उनके स्तर से वेतन में कोई विलंब नहीं किया जा रहा है। कोषाधिकारी कार्यालय से यह समस्या है। इस संबंध में वह पत्राचार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें