फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी बढ़ने के साथ बढ़े डायरिया के मरीज

विज्ञापन
गढ़ रोड सीएचसी में बनी ओपीडी के अंदर उपचार कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी और लू के चलते जिले में डायरिया, डिहाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी-दस्त और सिर दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस सप्ताह जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुना तक पहुंच गई है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों और उनके तिमारदारों को तेज धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। इनमें गर्मी से चक्कर आने, उल्टी-दस्त और सिर में दर्द की परेशानी की समस्या है। इसके अलावा पसीना अधिक आने पर ब्लड प्रेशर भी कम मिल रहा है। गंभीर हालत पर इनको भर्ती भी करना पड़ रहा है।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अशरफ ने बताया कि भीषण गर्मी और बाहर का दूषित भोजन करने से उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीज सबसे ज्यादा हैं। कई ऐसे मरीज भी आए, जिनको चक्कर आ रहे थे। सिर दर्द हो रहा था और जांच के बाद शरीर में पानी की कमी भी मिली है।
विज्ञापन

कुछ मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, इमरजेंसी में भी ऐसे रोजाना सात-आठ मरीज आ रहे हैं। राहत की बात है कि प्रारंभिक इलाज के बाद 24 घंटे में वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग इन दिनों दोपहर में तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और दिन में बार-बार पानी पीते रहें।
मामले में जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. हेमलता का कहना है कि तेज धूप से अचानक एसी की हवा लगने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मरीज को भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें