हापुड़। हाईवे 335 पर धनौरा कट का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से लगभग 12 गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा। हालांकि, ग्रामीणों ने मौैके पर पहुंचकर सर्विस रोड का स्थाई निर्माण कराने की भी मांग उठाई। एनएचएआई के अधिकारियों ने इसका आश्वासन दिया है।
दरअसल, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धनौरा के पास सर्विस रोड और डिवाइडर पर कट बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में पिछले दिनों करीब एक महीने तक धरना-प्रदर्शन भी हुआ था। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था।
ग्रामीणों की मांग स्थाई सर्विस रोड और डिवाइडर पर कट बनाने की थी। अब डिवाइडर पर कट बनाने का काम शुरू हो गया है। इस कट से होकर दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खडख़ड़ी, असरा, मुरादपुर, सूदना, ददायरा, श्यामपुर, मलकपुर, कनिया कल्याणपुर, गोहरा आलमगीरपुर, लोटी, आगाहपुर के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
उधर, भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि सर्विस रोड के स्थाई निर्माण की मांग को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। इसका डिजाइन भी विभाग ने तैयार किया है। इस मौके पर धर्मवीर त्यागी, मुकेश त्यागी, ललित शर्मा, सौरभ उपाध्याय, बब्लू त्यागी, वरूण, राम सिंह, लीलू आदि मौजूद रहे।