फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: गंगा मैया के जयकारों से गूंजे गंगा घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 11:28 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर तड़के से ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले में मंगलवार को मुख्य स्नान पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगाई। तड़के से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे महिला, पुरुषों और बच्चों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा घाटों पर जय गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ब्रजघाट से लेकर गंगा के खादर क्षेत्र स्थित मेला स्थल तक रौनक बनी रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान किए। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने गंगा में दीपदान और दान-पुण्य भी किया।

पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


हाईवे से मेला मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। नेशनल हाईवे से लेकर गढ़ के मेला मार्ग तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें