फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 21 और 22 नवंबर को आयोजित 9वें नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स 2026 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी (एनएमएए) के सात खिलाड़ियों ने कराटे, बॉक्सिंग, ग्रैपलिंग और योग की विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 13 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अकादमी की कोच सोनी भारत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल मार्शल आर्ट्स कमेटी इंडिया की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में सिद्धार्थ भारत ने कराटे की काता और कुमिते स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। योग में रजत पदक हासिल किया। आना भारत ने कराटे कुमिते में स्वर्ण और योग में रजत पदक जीता। सुभान सैफी ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। भूमि सिंह ने ग्रैपलिंग में स्वर्ण और कराटे में रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं वियानी त्यागी ने कराटे में कांस्य पदक जीता। राघव शर्मा ने कराटे में रजत और योग में कांस्य पदक हासिल किया। माधव शर्मा ने भी कराटे में रजत और योग में कांस्य पदक जीतकर सफलता में योगदान दिया। अकादमी की कोच सोनी भारत ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें