फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: श्रद्धालुओं ने सुना श्रीरामचरितमानस का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला गढ़ी में सेवा भारती द्वारा रविवार को श्रीरामचरितमानस के तृतीय सत्र का 107 वां साप्ताहिक पाठ हुआ। यह पाठ लाला नत्थूमल के निवास पर हुआ।
विज्ञापन

कथा व्यास रामकेश सिंह ने बताया कि श्रीराम के श्रृंगवेरपुर पहुंचने पर निषाद राज के निवेदन को श्रीराम द्वारा अस्वीकार करने पर वहीं वृक्ष के नीचे मुलायम पत्तों का बिछौना तैयार कर दिया। प्रभु श्रीराम व माता जानकी के विश्राम करने पर लक्ष्मण धनुष बाण लेकर उनकी सुरक्षा हेतु पहरे पर बैठ गए।तब निषाद राज ने श्रीराम के चारों तरफ अपने विश्वसनीय सेवकों को सुरक्षा हेतु नियुक्त कर दिया। मौके पर सेवा भारती के अध्यक्ष सुधीर गोयल, अखिलेश मित्तल, तारावती, नीरज जिंदल, मुनेश, रौनक, विनोद, अवनी, सचिन, परी, कविता, जगदीश भारद्वाज, राजेंद्र मित्तल, कृष्ण कुमार शर्मा, हरि कुमार, तरुण बंसल, विनीत सिंहल, पवन सिंहल, रवि, परमात्मा शरण, कृष्ण, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें