फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आप का धरना

Fri, 26 May 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आप का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराध व बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर धरना दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई है। आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला संयोजक पंकज पाठक ने कहा कि प्रदेश में लूट, अपहरण, डकैती, हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दो माह में 7 पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है। सहारनपुर, गोंडा, संबल में हुए दंगों ने प्रदेश सरकार की खराब कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
पार्टी के जिला सचिव सैय्यद अमान ने कहा कि प्रदेश में गुंडों, माफियों व बदमाशों का बोलबाला है।

दो दिन पूर्व जेवर बुलंदशहर हाईवे पर 4 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर मुखिया की हत्या कर दी गई। फिर भी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को कायम करने में असफल साबित हो रही है,

इसलिए सरकार को स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्योत्सना बंधु को सौंपकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई है। इस दौरान हरीश कुमार, आजाद,

कौसर जहां, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, मुजाहिद चौधरी, मनीष कुमार सागर, राहुल सिंह, मौहम्मद आरिफ, उम्मेद अली, खालिद अली, साकिर, राशिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें