फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक जिले में मिल चुके हैं डेंगू के 9 मरीज

सार

अब तक जिले में मिल चुके हैं डेंगू के 9 मरीजहापुड़।स्वास्थ्य विभाग ने सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाकर, लोगों को रोगों से बचाव की जानकारी देने का निर्णय लिया है।बरसात के इन दिनों में डेंगू का खतरा अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक जिले में मिल चुके हैं डेंगू के 9 मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में डेंगू का लार्वा अब मच्छर बनकर उड़ने लगा है। सेहत पर खतरा मंडरा रहा है, अब तक 9 मरीज डेंगू से पीड़ित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाकर, लोगों को रोगों से बचाव की जानकारी देने का निर्णय लिया है। साथ ही चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ कर रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
बीते साल जिले में डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था, 250 से अधिक मरीज पॉजिटिव आए थे। एक बच्चे की मौत भी डेंगू के कारण हुई थी। जिले में दो महीने से स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभियान चलाकर लार्वा नष्ट कर रही हैं। लेकिन बरसात के बाद से लार्वा बढ़ा है, बड़ी संख्या में लार्वा मच्छर बनकर वातावरण में उड़ने लगा है।
विज्ञापन

लगातार टीमें निरीक्षण कर रही हैं, इसमें जगह जगह लार्वा मिल रहा है। बरसात के इन दिनों में डेंगू का खतरा अधिक बढ़ गया है। इससे निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें आशाएं घर घर जाकर दरवाजा खटखटाएंगी साथ ही बुखार व अन्य बीमारी के मरीजों को चिंहित कर, उपचार दिलाएंगी।
इन चार बिंदुओं पर दस्तक अभियान में होगा काम
*बुखार के रोगियों की सूची बनेगी।
*कुपोषित बच्चों की सूची बनेगी।
*इंफ्लूएंजा लाइकइलनेस रोग की सूची।
*क्षय रोगियों की सूची, मच्छरों के प्रजनन वाला घर।
मलेरिया पर काबू पाने का प्रयास जारी
जिले में मलेरिया तेजी से फैल रहा है, इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच किट के साथ क्षेत्र में दस्तक दे रही हैं। अब तक 74 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव को किया जा रहा जागरूक
डेंगू से बचाव को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही लार्वा भी नष्ट करने का अभियान चलाया हुआ है। घरों के आस पास पानी न भरने दें, साथ ही लार्वा को नष्ट करने में सहयोग दें।--डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें