फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक में डेंगू की पुष्टि, बुजुर्ग को हुआ स्वाइन फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला महेशपुरी निवासी एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका इलाज नगर के एक अस्पताल में चल रहा है। साथ ही 65 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की लैब में जांच के दौरान एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 65 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है, हालांकि दो क्रॉस नोटिस किए गए हैं, हालांकि विभाग ने यह संख्या भी कुल मरीजों में जोड़ी है।

वहीं नगर के महेशपुरी निवासी 26 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी तक डेंगू के मामले कम मिल रहे थे लेकिन अब पुष्टि के बाद संवेदशनील इलाकों में निगरानी बढ़ दी गई है। टीमों को अब भी डेंगू का लार्वा बड़ी मात्रा में मिल रहा है। इस साल अभी तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में सोमवार को भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल के वार्ड अब भी बुखार के मरीजों से फुल चल रहे हैं। जांच के लिए लंबी कतारें हैं। मरीजों को रक्त का नमूना देने में डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।



इन बातों का रखें ध्यान

पूरे कपड़े पहनें, रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें।

कूलर, घरों में पानी जमा न होने दें।
भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

खांसी, जुकाम के साथ तेज बुखार आए तो जांच अवश्य कराएं।




एक बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू और युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में जांच और उपचार की बेहतर सुविधा है। - डॉ.किशोर आहूजा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें