फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रशिक्षकों को योग अभ्यास कराकर बताए लाभ

विज्ञापन
डायट में योगा करती प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रशिक्षकों को योग अभ्यास कराकर लाभ बताए गए।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ज्योति दीक्षित ने योग शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने प्रशिक्षुओं से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने व इसके संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
आयुष मंत्रालय से पधारे चिकित्सक व योग प्रशिक्षक डॉ. पुनीत शर्मा, मनीष शर्मा, जयवीर सिंह, शिवानी शर्मा, प्रियंका, ज्योति व मोहित ने प्रशिक्षुओं को चेयर योग, शोल्डर एक्सरसाइज, लेग स्ट्रेचिंग, नेक अप-डाउन व्यायाम व अष्टांग योग सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव प्रबंधन, एकाग्रता वृद्धि, शारीरिक लचीलापन व समग्र व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक है। योग प्रशिक्षकों ने योग से शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें