फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक की मांग

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते यादव समाज के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हापुड़। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के आह्वान पर पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस फिल्म से समाज में व्यापक असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस फिल्म से यादव समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किए जाने की आशंका है। इससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। ज्ञापन देने वालों में अख्तर मलिक, रेश्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, मुन्नी यादव, राजपाल यादव, डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे। साथ ही अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने भी इस फिल्म का विरोध कर, फिल्म निर्माताओं व कलाकारों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
संगठन के जिलाध्यक्ष अंबरीष यादव ने कहा कि इस फिल्म में विशेष जाति पर प्रेम प्रसंग दर्शाया गया है। किसी भी विशेष जाति को अंकित करना एवं किसी अन्य धर्म पर जोड़कर फिल्म बनाना निंदनीय है। इस दाैरान यशी यादव, अंजू, मुन्नी यादव, मनोज यादव, अनुज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें