गढ़मुक्तेश्वर। राजीव नगर में पूर्व पालिका सभासद ने पथराव और जानलेवा हमला के मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी की मांग की है। सोमवार को आरोपी पक्ष ने सीओ कार्यालय के बाहर भी पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
टीकाराम ने दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि 22 फरवरी की रात पड़ोस के ही सुंदर, जबर सिंह, सुनील, अभिषेक, बिजेंद्र, सागर, दीपक, अमित, राजू, कृष्ण, पवन जबरन उनके घर में घुस आए।
आरोपियों ने रंजिश के कारण घर में घुसते ही उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके घर पर पथराव भी किया। हंगामा होने पर बीच-बचाव कराने के लिए पहुंचे कुंवरपाल, राजेंद्र, अंकित पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि उनकी तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।