फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना बुकिंग के आ रहे डिलीवरी के मैसेज, नहीं मिल रहा सिलिंडर

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित गैस गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। एलपीजी सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। बहुत से उपभोक्ताओं को अभी भी बिना बुकिंग के गैस डिलीवरी होने के मैसेज आ रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एलपीजी के करीब नौ लाख उपभोक्ता हैं। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण उपभोक्ता बहुत अधिक परेशान हैं। पहले तो गैस सिलिंडर के लिए सभी 36 एजेंसियों पर लंबी लाइन लगी रहीं। लोगों को घंटों के इंतजार के बाद जैसे-तैसे कर सिलिंडर मिले। इस युद्ध के कारण समस्या का असर अभी भी है। देहात क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर अभी भी लंबी लाइनें लग रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, फर्जी ओटीपी आने का सिलसिला लगातार जारी है।
नगर के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनका दयाल गैस एजेंसी पर कनेक्शन है। बताया कि मोबाइल नंबर पर एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी का एक एसएमएस प्राप्त हुआ, जबकि किसी भी प्रकार की गैस बुकिंग नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उनका तत्काल समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें