फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेनमार्क से आए प्रतिनिधिमंडल ने जानी गांवों में पेयजल की स्थिति

विज्ञापन
अटल पार्क में लगे मेले में जानकारी करते डेनमार्क का प्रतिनिधि मंडल। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जल अर्पण के तहत जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को विकास खंडों के गांवों में मनाया गया, जहां डेनमार्क से आए प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल की स्थिति को देखा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही गांवों में घर-घर तक पहुंचाए जा रहे पेयजल की शुद्धता को लेकर जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को जल बचाने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अहमदपुर में डेनमार्क से आए डेनिश पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के उप महानिदेशक इसाबेल विंटेन, भारत-डेनमार्क सहयोग के परियोजना निदेशक डॉ. फिलिप ग्राइंडर पेडरसन, जल एवं शहरी विकास सेक्टर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जिनिशा दीवानी, डेनमार्क दूतावास से मैड्स नॉरगार्ड होजर, भारत सरकार के अनु सचिव अरूण कुमार व सैय्यद अली ने भी सरकार की योजनाओं को देखा। अधिकारियों ने मंच से ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। साथ ही बच्चों के साथ जल पद यात्रा निकाली गई, इसमें सभी की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। साथ ही जल बंधन, जल वंदना, जल संकल्प व जल शृंगार जैसी गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के बीच संबंध को दर्शाया गया।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2263 की आबादी वाले ग्राम अहमदपुर में 588 घरों तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराने, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, 125 किलोलीटर क्षमता का 12 मीटर ऊंचाई पर स्थापित ओवरहेड टैंक और 5.655 किमी. लंबी पाइपलाइन से हो रही जलापूर्ति की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद 3650 की आबादी वाले ग्राम महमूदपुर में 689 घरों तक नल कनेक्शन, प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल, 200 किलोलीटर क्षमता का 12 मीटर ऊंचाई पर स्थापित ओवरहेड टैंक और 10.289 किमी. लंबी पाइपलाइन की आपूर्ति को देखा। योजना में क्या-क्या रुकावट आई, इसके भविष्य में क्या फायदा और नुकसान होगा, इसकी जानकारी ली गई। सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि पेयजल योजनाओं के अवर जलाशय से प्राप्त जल से जल-जनित बीमारियां समाप्त हो गई हैं। निरीक्षण के समय ग्राम की पांच प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा एफटीके से पेयजल गुणवत्ता संबंधी टेस्ट करके दिखाए गए। इस दौरान डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें