फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 133 प्रतिनिधियों के लिए हुआ शांतिपूर्ण मतदान, देर शाम घोषित हुए परिणाम

Thu, 03 Oct 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले की तीनों सहकारी गन्ना विकास समितियों में 133 प्रतिनिधि पद का चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुने गए प्रतिनिधि (डेलीगेट) अब डायरेक्टरों को चुनेंगे। जिसके लिए गांवों में राजनीति तेज हो गई है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिले की सिंभावली, धौलाना तथा हापुड़ गन्ना समिति में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से जारी हंगामे और धरने को देखते हुए बृहस्पतिवार को भी हंगामे की आशंका थी। जिसे देखते हुए तीनों मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस तैनात किया गया था। लेकिन चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक मतदान के बाद देर रात तक मतगणना का कार्य चलता रहा। हालांकि काफी संख्या में प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। लेकिन चुनाव के बाद प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जश्न के माहौल की स्थिति रही।

सिंभावली गन्ना समिति से करीब 45 हजार मतदाता जुड़े हुए है, लेकिन अनेक सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध होने के कारण यहां 89 प्रतिनिधियों के लिए 16336 मतदाताओं को मतदान करना था। गन्ना समिति के चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि तीनों समितियों के 69 गांवों के 24100 मतदाताओं को 133 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। हापुड़ में 18 गांवों के 5200 मतदाताओं को 63 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से 32 प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। हापुड़ में कुल 5146 में से करीब 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं धौलाना में छह गांव के 2200 मतदाताओं को 12 प्रतिनिधियों का चुनाव होना था। इसमें कुल 1559 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह सिंभावली में 45 गांव के 16336 मतदाताओं को 89 प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करना था, लेकिन यहां कुल 11369 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके साथ ही कुल 27 पदों पर नामांकन न होने के कारण ये पद रिक्त रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें