फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू लगने से बीमार हुए बहराइच के मजदूर की मौत

Wed, 07 Jun 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लू लगने से दिल्ली से घर लौट रहे बहराइच के मजदूर की चलती बस में बुधवार को मौत हो गई। बस में तेज गर्म हवा लगने से बीमार मजदूर की हालत और बिगड़ गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन शव लेकर बहराइच चले गए।
विज्ञापन


जनपद बहराइच निवासी राज मिस्त्री किशन कुमार (42) पुत्र रंगी लाल दिल्ली के शहादरा में मजदूरी करता था। दिल्ली में काम के दौरान मंगलवार दोपहर उसको उल्टी होने लगी थीं। उसका चचेरा भाई प्रदीप और साथ में मजदूरी करने वाला इमत्याज उसे घर को लेकर चल दिए।

बस में तेज गर्म हवा लगने से उसकी हालत और बिगड़ गई। ऐसे में चालक ने बस को हाईवे किनारे एक होटल पर रोक लिया। होटल मालिक ने तत्काल स्थानीय चिकित्सक को बुला लिया। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना तत्काल बहराइच स्थित घर पर दी गई। सूचना करने के बाद चचेरा भाई शव को लेकर रवाना हो गया। जिस बस में मजदूर किशन कुमार की मौत हुई थी, उसमें महिला-बच्चों सहित कुल 52 पैसेंजर सवार थे।

इनमें बहराइच निवासी विरेंद्र वर्मा अपने चाचा और आकिल अपनी दादी की मौत की सूचना पर घर लौट रहे थे। किशन कुमार की मौत होने पर करीब दो घंटों तक बस होटल पर खड़ी रही। इस दौरान विरेंद्र वर्मा और आकिल दूसरी बस पकड़ने की बजाए किशन के परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।

किशन कुमार के चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि वह बेटी की शादी के लिए कुछ पैसा जुटाने के लिए सोमवार रात ही शहादरा पहुंचा था। एक दिन काम करने के दौरान ही उसे उल्टी होने लगीं। उसे शहादरा के एक निजी डॉक्टर से दवा दिलाई गई। आराम न मिलने पर किशन घर पहुंचाने की जिद करने लगा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें