फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दंपती की मौत: दवा लेने हापुड़ जा रहे थे पति-पत्नी, तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर

Mon, 25 Sep 2023 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

घटना 23 सितम्बर की है। गांव मोड़ी निवासी नूर हसन पत्नी सायरा के साथ हापुड़ दवाई लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ कोतवाली इलाके के मेरठ बुलन्दशहर हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

घटना 23 सितम्बर की है। गांव मोड़ी निवासी नूर हसन पत्नी सायरा के साथ हापुड़ दवाई लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति हवा में उछल कर जमीन पर गिर गए। इस दौरान लगभग 10 फिट तक हवा में उछल गए। 

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/hapur/video-saugdhaka-hathasa-ma-ghayal-thapata-ka-mata-taja-rafatara-kara-na-mara-tha-takakara

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान नूर हसन ने दम तोड़ दिया। जबकि अगले दिन रविवार को उसकी घायल पत्नी ने भी दम तोड दिया। मृतक के सात बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें