गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी तारिक सोमवार को किसी काम से गढ़ में नेशनल हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हाईवे किनारे शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर पहुंचे परिजनों बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने कहा कि हाईवे पर ठोकर लगने से व्यक्ति गिर गया, जिसके कारण चोट आई और उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गए हैं। संवाद