फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 11 Feb 2026 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। पिपलैडा गांव स्थित करीम कॉलोनी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दामाद समेत अन्य परिजनों पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता तैमूर अली निवासी बझैडा कला ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति इमरान, उसका भाई और अन्य परिजन आए दिन दहेज के लिए उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करते थे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश शर्मा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी पिलखुवा राहुल यादव ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उधर, मृतका की बहन और अन्य रिश्तेदारों ने थाना में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पहुंचे एसडीएम से गुहार लगाई कि मृतका का शव उसके पिता को न दिया जाए। मृतका की बहन का कहना है कि उनकी मां उनके पिता से अलग रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें