फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए आत्महत्या का ढोंग, पास में रखी जहर की पुड़िया

Wed, 11 Feb 2026 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड़ ने युवाओं को खतरनाक प्रयोगों की ओर धकेलना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के गांव हाजीपुर में किशोर ने आत्महत्या का ढोंग रचते हुए वीडियो बनाया। इसमें उसके बराबर में जहर की पुडिय़ा भी रखी दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की पहचान निवासी हाजीपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह वीडियो केवल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया था। वायरल होने की चाहत में उसने आत्महत्या जैसे गंभीर विषय को भी मजाक बना दिया। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार बताया कि जानबूझकर नाटकीय माहौल तैयार किया था ताकि वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। हालांकि समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट की और किसी अनहोनी की आशंका को खत्म किया। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी देते हुए परिजनों को भी समझाया है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषय पर इस प्रकार का ढोंग समाज में गलत संदेश देता है और अनावश्यक दहशत फैलाता है। इस तरह की भ्रामक और भय उत्पन्न करने वाली गतिविधियां कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकती हैं, इस तरह की हरकतों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें