फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान में मिला बुजुर्ग का शव, बीमारी से मौत की आशंका

Sat, 02 Aug 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी से सटे आनंद विहार एल ब्लॉक स्थित मकान में बुजुर्ग का शव सड़ी गली अवस्था में कमरे में मिला। बुजुर्ग का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

मोहल्ला रामगढ़ी निवासी होमगार्ड प्रवीन कुमार का मोहल्ले से सटे आनंद विहार एल ब्लॉक में मकान है। मोहल्ला मजीदपुरा निवासी अली मोहम्मद ने उनका मकान डेढ़ वर्ष पहले जिला शाहजहांपुर निवासी मुन्ना खां (60) को किराए पर दिलाया था। मुन्ना यहां अकेले ही रहते थे। जबकि उनका पूरा परिवार कहीं ओर ही रहता था। प्रवीन ने बताया कि मुन्ना प्रॉपर्टी का काम करते थे। पिछले करीब दस दिनों से बीमार भी चल रहे थे। करीब चार-पांच दिन पहले उनका पुत्र मुन्ना को मोहल्ला चमरी से बाइक पर दवाई भी दिलवाकर लाया था। पांच दिन पहले पुलिसकर्मियों ने मकान के बाहर सो रहे मुन्ना को अंदर सोने के लिए कहा था।
शनिवार की शाम मोहल्ला रामगढ़ी के लोग मकान के पास बंधी अपनी गाय व भैंसों को खोलने के लिए आए थे। इसी बीच उन्हें मकान से बदबू आने लगी। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक प्रवीन को दी थी। सूचना पर प्रवीन ने अपने पुत्र को मकान पर भेजा था। उनके पुत्र ने मकान के अंदर जाकर देखा कि मुन्ना का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा हुआ था। मकान में शव मिलने की सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, सदर कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के कोई परिवार है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें