सिंभावली। क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी शोएब ने बताया कि उसकी मुलाकात गढ़ के गांव निवासी युवक से हुई थी। युवक ने उसको सऊदी अरब भेजने की बात कहीं। आरोपी ने उससे दो लाख रुपये ले लिए। मार्च में उसको विदेश भेज दिया गया, जहां उसको कचरा बिनने के काम पर लगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि वहा की पुलिस ने उसको फर्जी दस्तावेज होने पर चार माह तक जेल में रखा। एक लाख का जुर्माना जमा करने के बाद वह वापस भारत आया। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।