फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 21 Aug 2024 09:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क किनारे खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आशंका है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन


गांव बाबूगढ़ के ग्रामीण बुधवार शाम खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान किसानों को जंगल में सड़क किनारे गहरी खाई में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, कामयाबी नहीं मिल सकी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर सनी लिखा है। शव पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में उसकी फोटो भेज दी गई है।



नाली के विवाद में पीटा

कुचेसर चौपला। गांव उपैड़ा निवासी हितेश कुमार ने बताया कि घर के सामने रहने वाले लोगों से उसका नाली को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार को आरोपी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और गाली गलौज कर अभद्रता की। विरोध करने पर उसे पीटा गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें