फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से वेतन न मिलने पर भड़के डायटकर्मी

Tue, 02 Feb 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक, कर्मचारियों को बीते चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में शिक्षक, कर्मचारियों ने सोमवार को डायट में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 शिक्षकों ने राहत न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी शिक्षक, कर्मचारियों ने बताया कि वह कड़ी मेहनत से अपना दायित्व निभा रहे हैं। लेकिन बीते चार महीने से उन्हें वेतन ही नहीं मिल सका है।

 महंगाई और चार माह से वेतन न मिलने से वह अपना घर खर्च नहीं चला पा रहे हैं।  मजबूरी में उन्हें ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा है। वेतन संबंधी समस्या बीते कई महीने से चल रही है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि डायट के उच्चाधिकारी भी उनकी समस्या पर गंभीर नहीं हैं। 7 दिन पूर्व ही शिक्षक, कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के  विरोध में आंदलोन का अल्टीमेटम दिया था।

इसके बावजूद भी शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वे आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में विनोद कुमार, ऊषा शर्मा, मुनीष भट्ट, हरीश, बीना, विधिशा मिश्रा, संगीता शर्मा, रश्मि आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें