फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ बार चुनाव : देवेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव

Sat, 10 Jan 2026 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 -27 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह नवादा ने 607 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि सचिव पर पद रवि कुमार जीते हैं। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कचहरी में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पांच पदों पर 12 प्रत्याशियों के लिए हुए मतदान में 1284 में से 1101 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शनिवार की सुबह आठ बजे बार रूम में मतगणना शुरू हुई। कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह नवादा ने 607 मत पाकर मुकेश त्यागी को 144 मतों से पराजित किया। मुकेश त्यागी को 463 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी पुरुषोत्तम वर्मा को 30 मत मिले। सचिव पद पर रवि कुमार को 604 मत मिले, जबकि कुलदीप तोमर को 491 मत प्राप्त हुए। सह सचिव प्रशासन पद पर सुर्जन सिंह सैनी को 587, सरफराज को 355, सलीम को 49 मत मिले।
सह सचिव पुस्तकालय पद पर आशीष शर्मा को 672 और विमल कुमार को 349 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रमेश लोधी को 596 मत मिले, जबकि मुशाहिद को 456 मत मिले। प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के बाद कचहरी में जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल पर नृत्य किया।
विज्ञापन






ये निर्विरोध निर्वाचित हुए
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंजूर अहमद, वरिष्ठ सदस्य पद पर सुधीर कुमार राणा, ठाकुर रामअवतार सिंह तोमर, देवेंद्र कुमार (सागर), दिलशाद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, जमील अहमद, कनिष्ठ सदस्य पद पर अतुल कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक कुमार शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, मोहम्मद अनस कुरैशी, आमिर खान का निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

-
यह रही मतों की स्थिति
अध्यक्ष पद -
पुरुषोत्तम वर्मा -30

मुकेश कुमार त्यागी-463

देवेंद्र सिंह (नवादा)-607



सचिव पद -

रवि कुमार -604

कुलदीप सिंह तोमर-491

-

कोषाध्यक्ष पद -

मोहम्मद मुशाहिद- 456

रमेश चंद लोधी-596



सहसचिव प्रशासन -

सुर्जन सिंह सैनी उर्फ अर्जुन-587

सलीम-49

सरफराज अली-355



सह सचिव पुस्तकालय -

आशीष शर्मा-672

विमल कुमार -349
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें