फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी के कातिलों दर्ज कराओ रिपोर्ट’

Fri, 07 Apr 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दर्ज कराओ रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंद्रलोक कालोनी में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पीड़ित पिता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की जांच सीओ बाबूगढ़ को सौंपकर रिपोर्ट करने के आदेश दिए। ज्ञात हो कि बक्सर निवासी अनिल कुमार की पुत्री अंजलि की शादी डेढ़ साल पूर्व हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक में हुई थी। सोमवार को अंजलि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

अंजलि के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर हत्या की आशंका जताकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। मामले में शुक्रवार को पीड़िता पिता कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी हेमंत कुटियाल ने बाबूगढ़ सीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिये हैं। शिकायत करने वालों में समाज सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, राजेश, मुकेश कुमार, संदीप शर्मा, शत्रुघन त्यागी, हरिओम, सुशील फौजी, सतबीर लुहारी शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें