फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिषदीय स्कूलों में छात्र और शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड, मांगी आपत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराया डाटा एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिन शिक्षकों को सूची में अंकित डाटा पर कोई आपत्ति है, वह 18 मई तक दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर सर प्लस शिक्षकों का समायोजन पिछले दिनों भी किया गया था, लेकिन बहुत से शिक्षक इस प्रक्रिया के विरोध में न्यायालय चले गए थे। अब फिर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। जिलेभर के स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों और शिक्षकों के डाटा को खंड शिक्षा अधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराया था।

अब यह डाटा एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से अपील की है कि वह वेबसाइट पर अपलोड डाटा का अवलोकन कर लें, यदि इसमें किसी को किसी तरह की आपत्ति है तो वह 18 मई तक आपत्ति दर्ज करा दें। इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि शिक्षक वेबसाइट पर डाटा देख लें, इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें