फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क किनारे खड़े दरोगा पर चावल से लदा रिक्शा गिरा

Mon, 12 Jan 2026 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी चौराहा स्थित पुलिस पिकेट के पास सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े दरोगा पर चावल से लदा रिक्शा गिर गया। इस दौरान दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां मौजूद दूसरे दरोगा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह बाबूगढ़ छावनी चौकी के प्रभारी हैं। सोमवार की सुबह वे बुलेट पर सवार होकर थाने से कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित चौराहे पर पुलिस पिकेट पर पहुंचे। इसी बीच चावल से लदा एक रिक्शा अनियंत्रित होकर उनके ऊपर गिर गया। इसमें दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां मौजूद दरोगा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल दरोगा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें