फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बोनस मिलने पर डेयरी कर्मियों ने किया हंगामा

Tue, 25 Oct 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
डेयरी कर्मियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर कम बोनस मिलने से नेशनल हाईवे स्थित एक डेयरी के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर डेयरी के बाहर एकत्रित होकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने संचालक पर शोषण का आरोप लगाते हुए बोनस बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक डेयरी के कर्मचारी गेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने डेयरी प्रबंधन पर दीपावली का बोनस कम देने और शोषण करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।

आक्रोशित कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें दीपावली का तीन तीन हजार रुपये बोनस मिला है, जो इस महंगाई के दौर में काफी कम है। जबकि, पूर्व में कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये बोनस देना तय हुआ था।
विज्ञापन


उधर, डेयरी के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को नियमानुसार बोनस दिया गया है। प्रबंधन कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखती है। इस दौरान राहुल, सत्यप्रकाश, नवीन, मिथुन, अजय, दुर्गेश, रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें