फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साइबर ठगों से वापस दिलवाए 5.11 लाख रुपय

Wed, 02 Aug 2023 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिछले कुछ वर्षों में जहां साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं लोगों में इसे लेकर कुछ जागरूकता आई है। नतीजन साइबर सेल ने पिछले जुलाई माह में नौ मामलों में ठगों से धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। इन नौ लोगों के 5,14,660 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि यह रकम पीडि़तों द्वारा ठगी के तुरंत बाद 1930 पर कॉल करने के कारण हुई है। साइबर सेल के प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा जिले की हेल्पलाइन 9520864950 पर भी कॉल कर अवगत करा सकता है।
विज्ञापन



ठगी की बढ़ रही हैं घटनाएं -

हैलो गैंग के बाद ठगी के साइबर ठग ठगी के नए नए हथकंडे अपनाने लगे हैं। साइबर ठग अंजान लोगों को कॉल करके पूछते हैं हैलो पहचाना.... कॉल सुनने वाला व्यक्ति आवाज की पहचान करके अपने किसी रिश्तेदार को नाम लेता है तो ठग उसे झांसे में फंसाकर खाते में रुपये डालने की बात करते हैं और लिंक या ओटीपी भेजकर खाते से धनराशि गायब कर देते हैं। लेकिन ठगी का यह मामला अब पुराना हो गया है। अब गूगल हेल्पलाइन पर फ्रॉड नंबर डालकर ठगी के मामले बढ़े हैं। ऑन लाइन ट्रांजेक्शन में गड़बड़ी, एटीएम से रुपये न निकल पाने जैसी शिकायतों के लिए लोग गूगल पर हेल्पलाइन नंबर तलाश करते हैं। साइबर ठग अपने नंबरों को गूगल पर छोडक़र लोगों को झांसे में लेते हैं। समस्या का समाधान करने के एवज में लोगों के मोबाइल में एनीडेस्क और ऐसे ही दूसरे एप डाउन लोड कराकर उनके मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया जाता है और खाते से धनराशि निकाल ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें