फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिब्रेशन का Video: रात हुई बर्थडे पार्टी.. पटाखे फोड़े, सुबह पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी को जेल में डाला

Tue, 07 Oct 2025 11:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

जांच में पता चला कि मोहल्ला पन्नापुरी निवासी गोपाल नाम के एक युवक का जन्मदिन था। जिसके बाद मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसका बर्थडे गली में मनाया था। इस दौरान वीडियो में तलवार से पहले तो केक काटा गया। जिसके बाद कुछ युवकों ने तलवार को हवा में लहराया था। 
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी करने वाले पहुंचे जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में तलवार से केक काटना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कुल नौ युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को वायरल वीडियो में युवक मोहल्ले की एक गली में एक युवक का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने तलवार से केक काटा और तलवार को हवा में लहराया। जिसके बाद आतिशबाजी भी की गई। 

देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि मोहल्ला पन्नापुरी निवासी गोपाल नाम के एक युवक का जन्मदिन था। जिसके बाद मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसका बर्थडे गली में मनाया था। इस दौरान वीडियो में तलवार से पहले तो केक काटा गया। जिसके बाद कुछ युवकों ने तलवार को हवा में लहराया था। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को वीडियो में दिखाई दे रहे विवेक, विकास, बसु, कृष्ण, अनुराग, गोपाल, उज्जवल, अनिकेत और मनीष निवासी पन्नापुरी को हिरासत में ले लिया गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें