फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया काट रहे अवैध कालोनी, प्रशासन मौन

Fri, 02 Sep 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भूमाफियों द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर रोड पर प्राशासनिक अफसरों की सह पर भूमाफियों द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। साथ ही अवैध मिटटी खनन कर प्लाटों का भराव किया जा रहा है। प्रशासनिक अफसर इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर रोड पर भूमाफियों द्वारा अवैध कालोनी काटने का धंधा जोरों पर चल रहा है। अवैध कालोनी का भराव करने के लिए भूमाफिया द्वारा मिटटी का अवैध खनन कर कालोनी के प्लाटों का भराव किया जा रहा है।

प्राशसानिक अफसर आंख बद कर तमाशा देख रहे हैं। खुले आम यह धंधा इस क्षेत्र में फल फूल रहा है। प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही के कारण राजस्व हानि हो रही है और भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के अंदर बछलौता, उपैड़ा, कुचेसर चौपला, कनिया कल्याणपुर, शाहपुर जट्ट, बाबूगढ़ छावनी, मुदाफरा, औरंगाबाद, बनखण्डा, छपकौली, सिकंदरपुर काकौड़ी आदि गांवों में भी भूमाफियों द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही है।

बाबूगढ़ निवासी अमित राज, सुंदर सिंह, कटार सिंह व होशियार सिंह ने बताया कि अधिकतर कालोनियां प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं हैं। भूमाफियाओं की सेटिंग से इन्हें मनमाने तरीके से बेचा जा रहा है। ग्रामीण कई बार इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर चुके हैं।

लेकिन ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अभी तक भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिससे उनके हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।  जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का कहना है कि मामला गंभीर है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देशित कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें