फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मां चंडी की पालकी शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
रेलवे रोड पर निकली मां चंडी देवी की शोभायात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। मां आदि शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मां चंडी की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मां चंडी महारानी और मां काली के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ देर शाम फ्री गंज रोड स्थित नवदुर्गा मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड और पक्का बाग चौपला से होते हुए श्री चंडी धाम पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां का स्वागत किया।
शोभायात्रा में मां चंडी महारानी का भव्य फूल बंगला आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, इस बार श्मशान निवासनी मां काली की झांकी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बुलंदशहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मां काली की झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें