मोहल्ला चंडी फाटक के पास शनिवार सुबह मानसिक तनाव में एक युवक आत्महत्या करने को ट्रेन की पटरी पर लेट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पटरी से उठाया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
नैनीताल निवासी गोविंद बिष्ट पिलखुवा में मजदूरी करता है। बताते हैं कि शनिवार सुबह मानसिक तनाव के चलते युवक आत्महत्या करने के लिए चंडी फाटक के पास ट्रेन की पटरी पर लेट गया।
इस दौरान लोगों ने उसे देखा तो पटरी से उठाया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि युवक अपने आप को मानसिक रुप से परेशान बता रहा है।