फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली का आरोप लगा तौल लिपिकों ने किया मिल में हंगामा

Sat, 19 Nov 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर पहुंचे तौल लिपिकों ने शुगर मिल परिसर में लगे कांटे पर घटतौली होने का आरोप लगाया है। गन्ना प्रबंधकों का घेराव कर हंगामा लिपिकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदे जाने वाले गन्ने को लेकर शनिवार सुबह करीब 8 बजे तौल लिपिक शुगर मिल परिसर में पहुंचे। वहां गन्ने की तौल कराई गई तो सवा तीन कुंतल वजन कम बताए जाने पर तौल लिपिकों के होश उड़ गए।

उन्होंने दोबारा से तौल कराई तो इस बार वजन में 70 किलो की और बढ़ोतरी होना बताया गया। जिसे सुनते ही तौल लिपिकों के तेवर चढ़ गए और वे हंगामा करने लगे। इसकी खबर मिलते ही शुगर मिल के केन मैनेजर फकीरचंद शर्मा और अमानुल्ला खान मौके पर आ गए।
विज्ञापन


इनका घेराव कर तौल लिपिक शुगर मिल परिसर वाले कांटे पर घटतौली होने का आरोप लगाने लगे। केन मैनेजरों ने भरोसा दिलाया कि मिल परिसर में लगे कांटे की तौल शत-प्रतिशत खरी होती है, लेकिन अगर इसके बाद भी तौल लिपिकों को कोई संदेह है तो उनकी मौजूदगी में फिर से जांच कराई जाएगी।

इस आश्वासन के बाद गुस्सा शांत होने पर तौल लिपिक गन्ने की तौल कराकर अपने क्रय केंद्रों को वापिस लौट गए। केन मैनेजर फकीरचंद शर्मा का कहना है कि कुछ तौल लिपिकों को भ्रांति हो गई थी, जिसे दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें