हाफिजपुर थाना पुलिस ने सोमवार तड़के गश्त के दौरान खतौली निवासी एक युवक से दो लाख का नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसएचओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गांव महमूदपुर के पास एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया।
पूछताछ करने का प्रयास किया तो वह मौके से फरार होने की फिराक में लग गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 250 ग्राम चरस और दो किलो अफीम बरामद हुई है। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। पकड़ा गया आरोपी जमेशद निवासी मुजफ्फरनगर के खतौली है।