फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पीने से महिला की हालत बिगड़ी

Mon, 20 Jun 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दूध में जहर देने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव ट्याला में दूध पीने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे नाजुक हालत में यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता ने संपत्ति के विवाद में सास, जेठानी और जेठ पर दूध में जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव सुल्तानपुर निवासी साजदा पुत्री भूरे खां का निकाह सात वर्ष पहले गांव ट्याला निवासी परवेज के साथ हुआ था। साजदा की सास ने कुछ दिनों पहले अपनी चार बीघा जमीन का बैनामा अपनी बड़ी बहू के नाम कर दिया था।

इसका साजदा और परवेज विरोध करने के साथ ही चार बीघा जमीन में अपना हिस्सा मांग रहे हैं। आरोप है कि रविवार को परवेज खेत में काम करने चला गया था। साजदा अपने बच्चों के साथ मकान में आ गई।
विज्ञापन


तभी सास, जेठानी और जेठ सहरी के नाम पर साजदा को दूध पीने के लिए दिया। दूध पीते ही साजदा की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिवार के सभी लोग वहां से भाग गए। इसी दौरान परवेज घर आया और उसके मुंह से झाग निकलता देखकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया

और अपने ससुराल वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना के बाबत जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान लिया है,

जिसमें उसने इस बात का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें