शादी समारोह से लौट रही एक महिला से कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
ईदगाह रोड निवासी नफीसा बृहस्पतिवार को पास स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थी। जब नफीसा घर के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी सोने की चेन झपट ली।
बदमाश शिवगढ़ी की ओर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।