फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर और मजदूरों को बनाया बंधक

Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर और मजदूरों को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में रविवार दोपहर रोड़ी बदरपुर से भरा दस टायरा ट्रक बारातघर/पंचायतघर में अंदर गया, तो साइड लगने से दीवार ढह गई। ट्रक में ज्यादा वजन होने से फर्श भी नीचे बैठ गया। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। प्रधान सुरेश चौहान के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर और मजदूरों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन कर चुनाव के दौरान निर्माण सामग्री मंगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर कराने की मांग की। प्रधान ने आरोप लगाया कि रोड़ी-बदरपुर उतारने से बारात और पंचायतघर परिसर घिर चुका है, जिससे उपयुक्त स्थान न मिलने से ग्रामीणों को इधर उधर बारात रोकने को मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रधान ने बताया कि तहसील प्रशासन से शिकायत कर इस समय रोड़ी बदरपुर भेजाने का विरोध किया गया था। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में संजय चौहान, सतपाल, पुष्पेंद्र, बाली, मामचंद, लाला, दिनेश, रवि गुड्डू, ओमकार, शहजाद, रफीक, नरेश, चंद्रवीर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन


एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि अगर पंचायत और बारातघर में किसी ठेकेदार ने रोड़ी बदरपुर का ट्रक उतरवाया है, तो इसकी जांच कराकर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें