हापुड़ के पापड़ दूर दूर तक प्रसिद्ध हैं। लेकिन अब यहां छोटी कारों से लेकर लग्जरी कारों का अवैध कटान का कारोबार भी चरम पर पहुंच चुका है। इस गोरखधंधे में शामिल कारोबारियों को पुलिस संरक्षण भी मिल रही है।
ऐसे में मेरठ का सोतीगंज भी हापुड़ के सामने बौना साबित होने लगा है। जबकि कार्रवाई के नाम पर पुलिस अंजान बनी हुई है। मेरठ के सोतीगंज में वाहन कटान का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है।
लेकिन मेरठ से 30 किलोमीटर दूर स्थित हापुड़ में अब ऐसे वाहन कटान का कारोबार पांव पसार चुका है। नगर व देहात क्षेत्र के प्रमुख मोहल्लों व मार्गों पर अवैध वाहन कटान खुलेआम चल रहा है।
यहां पर लग्जरी कारों से लेकर छोटी कार, बाइक व ट्रक जैसे वाहनों का कटान बड़े पैमाने पर हो रहा है। अमूमन कार का कटान बड़ी मात्रा हो रहा है। डिमांड अनुसार यहां कारों के पार्ट्स बाजार से कम दामों पर मिल जाते हैं।
दरअसल, धंधे में लिप्त लोगों को महंगी कारें सस्ते दामों पर मिल जाती है। कई बार छापामार कार्रवाई होती है।