फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के चाचा ने किया रेप, किशोरी हुई गर्भवती

Wed, 29 Mar 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रिश्ते के चाचा ने एक साल तक नाबालिग भतीजी के साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। किशोरी के ढाई माह की गर्भवती होने पर राज खुला। परिजनों ने रिश्ते के चाचा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते चाचा ने रिश्तों को बदनाम कर दिया। 15 वर्षीय एक लड़की की मां की मौत हो गई तो उसका पिता दूसरी शादी कर लाया। बेटी को घर में सौतेला बर्ताव होने जैसे एहसास होने लगा।

पड़ोस के रिश्ते के चाचा ने हमदर्दी दिखाकर किशोरी को अपने चंगुल में फंसा लिया और फिर रेप करने लगा। करीब एक साल तक खानदानी चाचा रिश्ते में भतीजी लगने वाले किशोरी से मुंह काला करता रहा, लेकिन जब भी किशोरी ने विरोध किया तो वह हत्या करने की धमकी देता था।
विज्ञापन


किशोरी के ढाई माह की गर्भवती होने परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने पूछताछ की तो किशोरी ने रोते हुए हकीकत बयां कर दी। पीड़ित किशोरी को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन अगर इस तरह की कोई भी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है तो फिर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित भट्ठे पर का करने वाली किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने रेप करने की कोशिश की। जाग होने पर युवक भाग गया। शिकायत करने पहंचे भट्ठा मालिक और परिजनों के साथ युवक ने मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित भट्ठे पर एक परिवार मजदूरी करता है। मंगलवार रात गांव का ही युवक भट्टे पर पहुंचा और यहां बने कमरे में घुसकर सो रही किशोरी से रेप का प्रयास करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए।

जाग होने पर आरोपी भाग गया। सुबह भट्ठा मालिक के साथ पीड़िता के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन यहां आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनसे मारपीट कर दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गयी।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी मंगल सहित हीरा व कल्लू के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की है।  एसओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पड़ोसी गांव के युवक ने किशोरी को अकेला देख घर में घुसकर रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवसी किसान बुधवार सुबह पत्नी को साथ खेत पर गया था। उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी गांव का एक युवक किसी काम से मोहल्ले में आया था, वह किशोरी को अकेला देख घर में घुस गया।

उसने किशोरी को दबोच लिया और उससे रेप की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर धमकाया, लेकिन इसी बीच आसपास में रहने वाले लोग पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी छत पर चढ़ गया और मकान की पिछली साइड में कूदकर भाग गया।

घटना की खबर मिलते ही माता-पिता घर लौट आए और बेटी से जानकारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें