हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटियाना में दो दिन पूर्व हुई पांच घरों में चोरी के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से एक कार और ज्वैलरी, दस्तावेज मिले हैं।
उनका एक साथी भाग गया।
हाफिजपुर एसओ नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर की रात भटियाना गांव निवासी मोहर सिंह, गोपी सिंह, हरिराज सिंह तोमर, नगेश पाल और शेरपाल सिंह के मकान में लाखों रुपये की चोरी हुई थी।
जांच में पुलिस की एक टीम लगी हुई थी। शनिवार रात बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवा लिया।
पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने गांव भटियाना में चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की। गिफ्तार चोर कोतवाली हापुड़ नगर के पुरानी चुंगी निवासी सरफराज, नवाजीपुरा निवासी नदीम हैं। उनका एक साथी भाग गया। बदमाशों के पास कुछ पाजेब, चांदी के सिक्के आदि मिले हैं।